रांची- प्रसिद्ध बासुकीनाथ में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 का विधिवत उद्घाटन आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई को यानि कल किया जायगा। श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलेगा.
दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाएं दी जा रही है. खासतौर पर उनके रहने के लिए 5 हजार बेड वाला टेंट सिटी तैयार किया गया है.
स्वास्थ्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वे सुरक्षित माहौल में पूजा अर्चना कर सके, इसके लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. 15 हजार वाहनों का पड़ाव बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद श्रद्धालु भीड़ की वजह से अपने साथियों से बिछड़ जाते हैं, उनको मिलाने के लिए इस बार एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.
भक्त सुगमता पूर्वक जलार्पण कर सके, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी की तैनाती मंदिर परिसर में होगी. प्रशासन का प्रयास है कि सावन माह में आने वाले श्रद्धालु बाबा की पूजा अर्चना और जलार्पण सुगमता पूर्वक कर एक बेहतर अनुभव लेकर वापस अपने घर लौटे. बता दें बासुकीनाथ धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु हर साल सावन माह में पूजा अर्चना के लिए आते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








