डेस्क- परीक्षा पेपर लीक मामले में पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने भारी विवाद खड़ा कर दिया है. पुलिस गाड़ी के अंदर से शूट हुआ ये वीडियो पुलिस वाले के हरकत पर सवाल खड़े कर रहा है.
वीडियो में पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया हुआ है. वह उन्हें धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिसवाला कहता है कि अगर वे छात्र दोबारा प्रदर्शन में हिस्सा लेते हैं तो उन पर झूठे ड्रग्स मामले दर्ज किए जाएंगे. वीडियो के वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने घटना की जांच के लिए आदेश दिए हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है. वो पुलिस वैन की ड्राइवर सीट पर बैठा है और पीछे मुड़कर छात्रों को धमकी देता है. वो कहता है कि अगर वापस तुम लोग मुझे यहां दिखे तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मैं तुम्हारी जेब में 50 ग्राम पाउडर ड्रग्स का पैकेट डाल दूंगा. उसके बाद तुम्हारी जिंदगी बरबाद हो जाएगी. जेल में सड़ना पड़ेगा. तुम लोगों की वजह से हमे तकलीफ हो रहा है. हालांकि, वैन के पीछे बैठे छात्र इस धमकी के बाद भी हंसते और मुस्कुराते हुए नजर आए.
इस घटना के बाद लोग गुस्से में दिखाई दिए. कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर खूब शेयर किया. मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं मुंबई के डीसीपी अकबर पठान ने कहा कि ड्राइवर को उसके पद से हटा दिया गया है.








