पटना- मशहूर शिक्षक खान सर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ‘जीजा’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर बवाल मचा है. अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. सोमवार को मीडिया से बातचीत में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा बयान दिया और अपनी बात रखी.
बता दें कि एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खान सर ने अपने असली नाम ‘फैसल खान’ को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जो मुझे जीजा मानता है, वही मुझे फैजल खान कहता है.”
नीरज बबलू ने कहा कि जिस तरह से उसने बयान दिया है हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए.” छात्रों को भी नीरज कुमार ने सलाह दी और कहा कि बिहार के छात्रों को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए. हमने पहले ही कहा है कि वो फ्रॉड है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वो शिक्षक नहीं है नौटंकीबाज है. बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के छात्रों को बरगलाने का काम करता है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. कानून कार्रवाई होनी चाहिए. वो गलत बयानबाजी करता है.
बता दें कि नीरज बबलू से पहले सांसद पप्पू यादव ने भी खान सर के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. पप्पू यादव ने कहा था कि ऐसा बयान बिल्कुल शोभा नहीं देता है.
उन्होंने कहा कि खान और रौशन सर का विवाद गहराता जा रहा है जो गलत है. मुझे लगता है कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए. रौशन आनंद को भी बचना चाहिए और खान को भी बचना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








