बोकारो- बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड में चल रहे मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई.
मृतक की पहचान गणेश कपरदार के रूप में हुई है, जो बंगाल के पुरलिया का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
कौशल विकास केंद्र में कार्यरत कैंप मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि गणेश कपरदार हमारे यहां दो साल से कुक का काम कर रहे थे. जब वह ब्रेकफास्ट का पता करने मेस में गए तो देखा कि कुक बेड के नीचे गिरा हुआ है. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने अधिकारी और पेटरवार थाना प्रभारी को दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस सबूत इकट्ठा करने के लिए बोकारो से डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है. फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई.








