गया- बिहार के गया में नक्सलियों की नापाक मंशा को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है. सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नक्सलियों के ठिकाने से 4 किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी बरामद किया गया है. बरामद आईईडी को मौके पर ही बम निरोध दस्ते के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया.
नक्सलियों द्वारा विस्फोटक को प्लांट किया गया था. सुरक्षा बलों को इसकी सूचना मिली तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन डी कंपनी और पुलिस की टीम शामिल थी. सुरक्षा बलों की टीम ने उपकरणों से जांच की तो चिह्नित स्थान पर शक्तिशाली आईईडी मिला.
सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ते के द्वारा बरामद आईईडी को मौके से डिफ्यूज किया गया तो तेज आवाज सुनी गई. आईईडी को काले पॉलिथीन में स्टील कंटेनर के भीतर में प्लांट किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
माना जा रहा है कि नक्सलियों ने के द्वारा सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति पहुंचाने की मंशा से इसे प्लांट किया गया था. डुमरी नाला जंगल से शक्तिशाली आईईडी की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है.
वहीं, शक्तिशाली विस्फोटक मिलने के बाद उक्त इलाके में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. नक्सली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








