डेस्क- बुधवार को ममता बनर्जी के विरोध मार्च के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. विरोध प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है.
वायरल वीडियो में वह एक शख्स को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं, जो तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स भीड़ को कंट्रोल करने और ममता बनर्जी के लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान ममता ने अपना आपा खो दिया और अपने ही पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के बाहर का है, जहां वह घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं को गाड़ियों से हॉस्पिटल भेजने का इंतजाम कर रही थीं, इसी दौरान उनको सुरक्षा देने के लिए तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया, इसी दौरान उन्होंने अपने पास खड़े एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बारुईपुर में 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बुधवार को ममता बनर्जी ने रैली निकाली थी, इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया, दोनों पार्टियों के बीच बढ़ते बवाल को रोकने के लिए पुलिस को भी दखल देना पड़ा.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने रैली को बाधित किया और मार्ग में कई जगहों पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की.
उन्होंने कहा, ‘उच्च न्यायालय ने हमारी रैली को परमिशन दी थी, लेकिन भाजपा के गुंडों ने इसे रोक दिया. रैली की अनुमति देने वाले कोर्ट के आदेश को पुलिस कैसे नजरअंदाज कर सकती है? भाजपा के गुंडों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को पीट. क्या यही लोकतंत्र है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही और फोर्स ‘भाजपा संगठन की एक शाखा’ बन गई है. उन्होंने कहा, ‘पुलिस आम लोगों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पा रही है और हमारे कार्यक्रम को असफर करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा है.’
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस तरह पुलिस निगरानी में रखा गया है, जैसे मैं नजरबंद हूं.’








