पटना- पटना के न्यू करबिगहिया के युवक बंटी कुमार को सोमवार की देर रात अगवा कर लिया गया। वह किराना दुकान चलाता है। देर रात बंटी पटना जंक्शन के पास स्थित एक दुकान पर दही खरीदने पहुंचा था, तभी कुछ लड़के पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद उसका अपहरण कर के उसे ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से ले गए। इसका सीसीटीवी भी सामने आया था।
परिजनों ने मंगलवार को इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। बंटी की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली थाने में जमकर बवाल काटा था। परिवार के लोगों का कहना था कि घटना को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस युवक को खोजने में सफल नहीं हुई है।
वहीं बुधवार को भी जमकर बवाल हुआ। युवक के घर वालों ने सड़क जामकर आगजनी की। स्थानीय लोगों ने न्यू करबिगहिया में 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवक की सकुशल बरामदगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और अपने अपने घर को लौट गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है, युवक की जल्द ही सकुशल बरामदगी कर ली जाएगी।
बंटी की बहन गुड़िया देवी ने कहा कि ‘देह व्यापार के खिलाफ मेरे भाई ने आवाज उठाई थी, इसलिए उसे उठाकर ले गए हैं।’ पुलिस ने इस मामले में बजरंगी और रोहित नामक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों से घटना के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य संदिग्धों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी भी जारी है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। फिलहाल प्राथमिकता अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी है। इसके लिए कई पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








