रांची- झारखंड में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला काफी तूल पकड़ चूका है. इस बीच झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने साफ लहजे में संकेत दे दिया कि इंडिया (INDIA) गठबंधन के जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में पाला बदला या क्रॉस वोटिंग की, उनकी कुंडली तैयार कर ली गई है. बहुत जल्द गठबंधन की हाई-लेवल बैठक होने वाली है, जिसमें इन भितरघातियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने गणित समझाते हुए कहा कि झारखंड के 81 विधायकों में से 50 विधायकों ने एकजुट होकर कांग्रेस और झामुमो के पक्ष में मतदान किया. इसमें से झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इन 50 विधायकों के नेता सिर्फ राहुल गांधी और हेमंत सोरेन हैं. वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को मिले 28 वोटों के नेता पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन हैं.”
भट्टाचार्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो 3 वोट निरस्त (रिजेक्ट) हुए हैं, उनका असली नेता कौन है, यह अभी विचाराधीन है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव की समीक्षा की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








