डेस्क- NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच पर गांधी और अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं।
दीपके ने शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की थी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा है।
उन्होंने लिखा कि देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। री-एग्जाम होने के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइड नहीं रुके हैं। सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले अभिजीत ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया था। CJP अब तक पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में भी प्रदर्शन कर चुकी है। बता दें कि देश में पिछले 38 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 14 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके।








