रांची- राजधानी रांची के पॉश इलाके हरमू में किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने की सूचना पर अरगोड़ा पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है .
बताया गया कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में अरगोड़ा थानाध्यक्ष अनिल तिवारी, डोरंडा थानाध्यक्ष दीपिका प्रसाद, महिला मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मकान पर छापा मारा.
रेड के दौरान दो युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए. पुलिस ने सभी पांचों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मकान पांकी के रहने वाले एक व्यक्ति का है, जिसे किराए पर लेकर एक व्यक्ति बंगाल से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था.
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद मकान को सील कर दिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों और पीड़ित लड़कियों की तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








