डेस्क- इंडियन एयर फोर्स का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार को असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में वायु सेना के पांच जवान शहीद हो गए.
भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है.
क्रैश के बाद जोरहाट बेस पर उस पल को कैप्चर करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. क्रैश साइट से धुआं भी उठता देखा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया गया कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया.
अधिकारियों ने बताया कि एयरबेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट वाली जगह पर आग बुझाने का काम किया गया. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने जवानों के खोने पर गहरा दुख जताया है. इंडियन एयर फोर्स ने कहा, ‘आज जोरहाट में लैंडिंग के समय वायु सेना का एएन-32 एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








