समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में निगरानी विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की विशेष टीम ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को सवा लाख (1.25 लाख) रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के बीच हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय ने एक स्थानीय शिक्षक अब्दुल मनान से किसी विभागीय या पंचायत स्तर के कार्य को निष्पादित करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. शिक्षक रिश्वत की रकम नहीं देना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की.
प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिलने पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई की, जिसमें घूस मांगे जाने की बात पूरी तरह सही पाई गई. इसके बाद विजिलेंस के डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
योजना के अनुसार, जैसे ही मंगलवार को शिक्षक अब्दुल मनान ने मुखिया सिया राम राय को चकबहुद्दीन में 1.25 लाख रुपये केमिकल युक्त नोट थमाए, वैसे ही पहले से सादे लिबास में घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने मुखिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
निगरानी की टीम मुखिया सिया राम राय को अपनी कस्टडी में लेकर दलसिंहसराय से समस्तीपुर स्थित सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गई. सर्किट हाउस में विजिलेंस के अधिकारी गिरफ्तार मुखिया से कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








