डेस्क- टीएमसी के कांग्रेस में विलय पर बात आगे बढ़ गई है. ऐसा लग रहा है कि सोनिया गांधी की ओर से मिले ऑफर पर ममता बनर्जी तैयार हैं, लेकिन उन्होंने अभिषेक बनर्जी के जरिए राहुल गांधी के सामने कुछ शर्तें भी रखवाई हैं.
सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग में इस पर बात की है. टीएमसी नेता ने कांग्रेस लीडरशिप के सामने मांग रखी है कि ममता बनर्जी को राज्यसभा भेजा जाए. इतना ही नहीं उन्हें राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद भी दिया जाए. हालांकि इस पर कांग्रेस की ओर से क्या कहा गया है, वो सामने नहीं आया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी ने खुद फोन करके ममता बनर्जी को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया था. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी से कहा कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, इस वक्त ममता बनर्जी की पार्टी में जबरदस्त बगावत देखने को मिल रही है. बंगाल की हार के बाद ममता अपनी पार्टी को संभालने की स्थिति में नहीं हैं. अब देखना होगा कि TMC का विलय कांग्रेस में कब और किन शर्तों पर होता है.








