डेस्क- भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ़्तारी से पहले CBI की टीम ने करीब छह घंटे उनसे पूछताछ की.
बताया जा रहा है कि ट्विशा की सास गिरिबाला के घर CBI टीम आज अचानक पहुंच गई थी. इसके पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी.
जमानत रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि वॉट्सऐप चैट्स, गवाहों के बयान और अब तक जुटाए गए सबूतों में गिरिबाला सिंह के खिलाफ स्पष्ट आरोप सामने आए हैं. कोर्ट ने यह भी माना कि जमानत मिलने के बाद आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं. MBA किया था, दिल्ली में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन सेक्टर में काम कर चुकी थीं. मॉडलिंग से भी जुड़ी रहीं. मिस पुणे का खिताब जीत चुकी थीं. एक तेलुगु फिल्म में भी काम किया था.
दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई. समर्थ, पूर्व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं. लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही 12 मई 2026 को ट्विशा अपने ससुराल में मृत मिलीं. पुलिस के मुताबिक वो फंदे से लटकी हुई थीं. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शुरुआत में मामला आत्महत्या माना गया. लेकिन फिर ट्विशा के परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और दबाव के गंभीर आरोप लगाए. यहीं से मामला बदल गया. अब जांच एजेंसियां सिर्फ आत्महत्या के एंगल से नहीं, बल्कि प्रताड़ना, दहेज और सबूतों से छेड़छाड़ जैसे पहलुओं पर भी जांच कर रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








