पटना- नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को केंद्र सरकर पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर और अन्य ठिकानों पर प्रवर्त्तन निदेशालय की रेड को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर ED की रेड राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। बीजेपी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।’
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि मोदी सरकार बताएं कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपियों को तो मुख्यमंत्री बना रहे हैं। लेकिन याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।








