नालंदा- बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. राजगीर मलमास मेले के दौरान झूल झूलने के दौरान झूला से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मृतक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र मिक्कू गांव निवासी विपीन कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमन अपने परिवार के साथ मलमास मेला घूमने आया था. घटना के समय चचेरा भाई प्रिंस भी साथ में था.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुनामी झूले पर बैठा युवक करीब 20 फीट के ऊंचाई से गिरता है और सामने लगे हुए पाइप से टकराता है. इसके बाद जमीन पर गिरता है और उसकी हालत गंभीर हो जाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बारे में बताया जाता है कि अमन का सेफ्टी बेल्ट टूट गया था जिसकी वजह से यह हादसा घटित हुआ. आनन फानन में युवक को पावापुरी ले जाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए उसको पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई.
वहीं इस घटना को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने से परहेज कर रहे हैं. हादसे के बाद राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है एवं झूले को जप्त कर लिया गया है. युवक की मौत की बात स्वीकार करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाई गई है एवं तत्काल प्रभाव से कई झूला को बंद करवा दिया गया है.








