डेस्क- मॉडल-एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे उनके पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव के अनुसार, उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद सरेंडर करने का फैसला किया.
सरेंडर के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी. पत्रकारों ने जब उनसे ट्विशा की मौत और उन पर लगे आरोपो को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी.
दरअसल, MP हाई कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर करने का विकल्प दिया था. अब समर्थ सिंह के वकील सौरभ सुंदर ने बताया, “समर्थ सिंह यहां सरेंडर करने आए हैं. हम CJM के समक्ष एक अर्जी दाखिल कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि भोपाल पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की थी. साथ ही उसके पासपोर्ट को रद्द करवाने के लिए अदालत में अर्जी दी.
वहीं, ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने समर्थ के सरेंडर के स्थान और समय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थ जानबूझकर उस व्यवस्था के पास गया जहां उसका रसूख है.
उन्होंने कहा कि समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह खुद एक जज रही हैं. चाचा का कहना है कि न्यायपालिका में उनके गहरे संबंध हैं. आरोपी समर्थ खुद मध्य प्रदेश सरकार के साथ कानूनी सलाहकार रहे हैं. उन्हें कानून की हर बारीकी और राहत पाने के रास्तों का पता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चाचा ने आरोप लगाया कि “यह जिला अदालत उनके अपने घर जैसी है. वह यहां इसलिए आए हैं ताकि सिस्टम में मौजूद अपने संपर्कों के जरिए मामले को कमजोर करवा सकें.”
बता दें कि ट्विशा शर्मा बीती 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली थी. 33 साल की इस मॉडल-एक्टर के परिवार ने उनके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बेटी को मौत के मुंह में धकेल दिया. वहीं, ससुराल वालों का दावा है कि ट्विशा को नशे की लत थी.








