डेस्क- सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक अनोखा और हैरान कर देने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है. महज पांच दिन पहले मजाक-मजाक में शुरू हुई एक व्यंग्यात्मक मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने इंस्टाग्राम पर कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है.
इस डिजिटल पेज ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में उसने देश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को भी पछाड़ दिया है, जिसके इंस्टाग्राम पर फिलहाल 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
दरअसल, यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. एक सुनवाई के दौरान युवाओं को लेकर उनकी तरफ से आए कुछ बयानों से सोशल मीडिया के युवा यूजर्स, खासकर जेन-जी (Gen Z) काफी नाराज हो गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी के विरोध में 16 मई को 30 साल के राजनीतिक रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने तंज कसते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से एक ऑनलाइन अभियान शुरू कर दिया.
इंटरनेट पर यह मजाक इतनी तेजी से वायरल हुआ कि युवाओं ने इसे बेरोजगारी, व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी और सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद करने का जरिया बना लिया.
देखते ही देखते सिर्फ 78 घंटों में इसके 3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए और गुरुवार तक इसने 10 मिलियन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, कांग्रेस पार्टी अभी भी 13.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इनसे आगे है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बड़ी कामयाबी पर पेज के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए लिखा, “युवाओं की ताकत को कम मत समझो. उन्होंने कहा था कि यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन हमें आगे निकलने में सिर्फ चार दिन लगे.”








