पटना- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. जहां कुल 13 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 747 करोड़ 97 लाख 64 हजार रुपये की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति मिल गई है.
मंत्रिपरिषद ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती सुरक्षा और सूचना तंत्र को और विकसित किए जाने के लिए विशेष शाखा के अधीन आईजी बॉर्डर के पद नाम से एक नए पद सृजन की स्वीकृति दे दी है.
सहरसा में मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए खेल विभाग को 6.61 एकड़ जमीन निशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति मिल गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अरवल में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के भवन निर्माण के लिए 6.8 एकड़ जमीन खेल विभाग को निशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति मिली है. इसके साथ ही औरंगाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देव के निर्माण के लिए खेल विभाग को निशुल्क हस्तांतरण की रजामंदी मिली है.
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बैंकॉक (थाईलैंड) के सीधी उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस का चयन 10 करोड़ 40 लख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.
सीधी हवाई संपर्क स्थापित होने से बिहार में विदेशी पर्यटक विशेष का बौद्ध प्रेतकों के आगमन की सुविधा में वृद्धि होगी. थाईलैंड से सालाना बड़ी तादाद में पर्यटक बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए भारत आते हैं, इससे बिहार में रोजगार सृजन भी होंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नालंदा में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के तहत 960 MTPD क्षमता के पार वाइल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना होगी. इसके लिए 88 करोड़ 18 लाख रुपये पूंजी निवेश की स्वीकृति मिली है. इससे 185 कुशल और अकुशल कामगारों का नियोजन हो सकेगा.
बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना और इसके अधीनस्थ कार्यालय के लिए 53 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. साइंस टेक्नोलॉजी विभाग में तकनीकी एवं विशेषज्ञ सेवाओं के लिए यंग प्रोफेशनल्स के चयन संबंधी नीति 2026 की स्वीकृति मिली है.
वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए षष्ठम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा, जो वित्तीय वर्ष 2021- 25 तक राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत है, के अनुरूप राशि के हस्तांतरण एवं क्रियान्वयन की स्वीकृति मिली है.








