डेस्क- कोलकाता में सोमवार को पार्क सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसवालों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
दरअसल पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी का विरोध कर रहे थे।
इधर, पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








