गिरिडीह- भाई की साली से शादी नहीं होने पर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा. टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुटे और इसकी सूचना निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार को दी गई.
सूचना मिलते ही थानेदार ने सहायक अवर निरीक्षक सतेन्द्र कुमार को भेजा. पुलिस नीचे से ही युवक को समझाती रही लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा. यह मामला निमियाघाट पुराना थाना भवन के पीछे का है.
दरअसल, शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे मोबाइल टावर के टेक्नीशियन पहुंचे थे. यहां टावर की मशीन को चेक कर रहे थे तभी उनकी नजर टावर पर चढ़े युवक पर पड़ी. टेक्नीशियन ने युवक को नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. इसके बाद भीड़ उमड़ पड़ी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी काफी मान-मनौवल किया. फिर भी युवक नीचे नहीं उतरा. जिला परिषद सदस्य धनंजय कुमार ने बताया कि पड़ताल करने पर यह जानकारी मिली है कि युवक धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला है.
युवक शादीशुदा बताया जा रहा है. युवक का नाम सुनील बताया जा रहा है. युवक का कहना है कि उसे भाई की साली से शादी करनी है. युवक का मोबाइल नीचे ही था जिससे उसके घरवालों तक खबर दे दी गई है.
वहीं मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पिछले छह घंटे से युवक को समझाने का लगातार प्रयास किया गया लेकिन युवक कुछ सुन नहीं रहा है. खाना भी दिया गया लेकिन युवक ने खाने से इंकार कर दिया. इधर, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








