पटना- वट सावित्री पूजा करने आई सास-बहू से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई है. दोनों महिलाएं पटना के मंदिरी इलाके की रहने वाली हैं।
पीड़ित महिला सरोज मिश्रा ने बताया कि, ‘आज वट सावित्री पूजा के लिए घर से हम सास-बहू थाना से सटे वट वृक्ष के पास कॉर्नर पर आई थीं। वहां पर पहले से एक महिला खड़ी थी, जिसे साइड में हटने के लिए कहा। फिर मैं और मेरी बहू बैठकर पूजा करने लगीं।
पूजा कर उठे तो गले से चेन गायब थी। पहले लगा कि पास में चेन गिरी होगी, लेकिन खोजने के बाद चेन नहीं मिली। फिर मैं दौड़कर पास के बुद्धा कॉलोनी थाने पर गई।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि, ‘ड्यूटी में मौजूद पदाधिकारियों से घटना के बारे में बताई, लेकिन क्विक रिस्पांस नहीं मिला। पुलिसकर्मिों ने थाने के बगल में जाकर देखने में घंटों का वक्त लगा दिया। पुलिसकर्मी जब घटनास्थल तक पहुंची, तब तक काफी देर हो चुकी थी।’
उन्होंने बताया कि, ‘मैंने अपने भतीजे कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू को कॉल कर बुलाया। तब से हम लोग खुद खोजबीन में जुटे हैं। डायल 100 के कैमरे में फिलहाल मुझे फुटेज दिखाया जा रहा है।’
घटना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डायल 100 के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध महिला की पहचान की जा सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








