जामताड़ा- झारखंड के जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों में मिरगा गांव निवासी राजेश मंडल, अजय मंडल और हीरालाल मंडल शामिल है. पुलिस ने इनके पास से सिम सहित आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुनि सह साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए तीन अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एलपीजी गैस नामक एपीके फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजते थे. फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. गिरोह का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.








