पटना- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी पटना के IGIMS में एडमिट हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आईजीआईएमएस पहुंचे।
निशांत कुमार ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। निशांत कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज मैंने प्रदेश के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के पिताजी श्री शकुनि चौधरी जी से आईजीआईएमएस में मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बता दें कि सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी एक पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। जिसके बाद वो समता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में भी रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








