पटना- नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद उपचुनाव में राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय की जीत हुई है. वहीं जेडीयू को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
इस उप-चुनाव में जेडीयू ने कन्हैया प्रसाद को अपना प्रत्याशी बनाया था. पार्टी को उम्मीद थी कि वह इस सीट पर न केवल वह जीत दर्ज करेंगे, बल्कि पिता राधाचरण सेठ की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखेंगे लेकिन नाकामी हाथ लगी.
आरजेडी कैंडिडेट सोनू कुमार राय ने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 340 मतों से हरा दिया. सोनू को 2486 और कन्हैया को 2146 वोट मिले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद प्रत्याशी की जीत जनता के विश्वास और संघर्ष की जीत है।
तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव प्रणाली को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, अगर देश और प्रदेश में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो भाजपा और NDA कहीं नहीं टिक पाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट में महागठबंधन को 150 से अधिक सीटों पर बढ़त मिली थी, लेकिन बाद में “तंत्र-यंत्र-षड्यंत्र और छल-कपट” के जरिए परिणाम प्रभावित किए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








