यूपी – समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी.
प्रतीक यादव बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे और पिछले कुछ दिनों पारिवारिक कलह की खबरें भी सामने आई थीं. प्रतीक को आज यानी बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पिछले कुछ वक्त से प्रतीक यादव बीमार चल रहे थे. कुछ हफ़्ते पहले, उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अखिलेश यादव भी उनसे मिलने गए थे. जब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, तो उन्हें वापस घर ले आया गया था. उनका अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स हुआ, यानी फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने से दिल और सांस दोनों रुक गए.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे हृदय और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक मटेरियल को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है.
वहीं विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित कर संबंधित जांच टीम को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शरीर पर मिले सभी चोटों के निशान एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले के हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








