वैशाली- बिहार के वैशाली में एक घूसखोर अमीन निगरानी के हत्थे चढ़ा है। वैशाली के लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
वैशाली के सराय थाना के एनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे आनंद कुमार और वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी स्व. राजलाल महतो के पुत्र पप्पू कुमार की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गयी। पटना से वैशाली पहुंची विशेष निगरानी इकई ने घूसखोर अमीन को 50हजार कैश के साथ दबोचा।
परिवादी आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपित द्वारा जमीन का मापी एवं परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत की राशि नही मिलने पर आरोपित ने काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद निगरानी ने कार्रवाई हुए अमीन सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








