मोतिहारी- बिहार के मोतिहारी में छात्र की हत्या का सनसनीखेज घटना सामने आया है. कोटवा थाना क्षेत्र के एकेआरआर कॉलेज के गेट पर परीक्षा देकर निकले बीए थर्ड पार्ट के छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. उस पर 15 से ज्यादा चाकुओं से वार किए गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मृतक की पहचान रितेश कुमार यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा वार्ड नंबर 12 के रहने वाले विद्या राय का बेटा था. वह एकेआरआर कॉलेज में बीए थर्ड पार्ट की परीक्षा दे रहा था.
परिजनों ने बताया कि रितेश कॉलेज में परीक्षा देने आया था. परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही वह कॉलेज गेट से बाहर निकला, पहले से घात लगाए दूसरे छात्र सरोज राय ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रितेश लहूलुहान होकर गेट पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद छात्रों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल रितेश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों ने बताया कि रितेश पढ़ाई में काफी तेज था. उसे यूट्यूब पर रील बनाने और एक्टिंग का बहुत शौक था. वह अक्सर यूट्यूब के लिए वीडियो बनाता था. बताया जा रहा है कि किसी वीडियो को लेकर ही विवाद हुआ जिसके बाद हत्या कर दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








