पटना- TRE-4 अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया जा रहा है। पटना के GPO गोलंबर के पास शाम करीब 4:30 बजे सभी छात्र संगठन जुटे और TRE-4 कैंडिडेट्स के लिए आवाज बुलंद किया। इस दौरान सम्राट सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
इससे पहले समस्तीपुर, बक्सर, सहरसा, भागलपुर और रोहतास में भाकपा (माले) और छात्र संगठनों ने CM सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे माले नेताओं ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की, जो अलोकतांत्रिक है।
छात्रों पर हुए इस हमले के खिलाफ भाकपा–माले, आइसा और आरवाईए ने संयुक्त आह्वान किया है। तीनों संगठनों ने लाठीचार्च का निंदा करते हुए कहा है कि यह युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने की साजिश है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तीनों संगठनों ने मांग किया है कि तत्काल TRE-4 की वैकेंसी निकाली जाए। अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए और लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। घायल अभ्यर्थियों के इलाज और मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इधर, पुलिस लाठीचार्ज में घायल अमन कुमार सिर पर पट्टी बांधे और हाथों में तख्ती लेकर करगिल चौक पर पुतला दहन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं घायल होने के बावजूद सिर पर पट्टी बांधे, यहां पर इसलिए आया हूं, क्योंकि मैं शकुनी चौधरी और नीतीश कुमार का बेटा नहीं हूं, बल्कि एक गरीब किसान का बेटा हूं।
वहीं, अभ्यर्थियों ने कहा कि कल से सभी TRE 4 के अभ्यर्थी गर्दनाबाग में धरना प्रदर्शन करेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन करेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








