डेस्क- एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार को शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं।
टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CM विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया। इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय पहली बार सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।
विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, विजय को CM बनने पर बधाई। उम्मीद है कि तमिलनाडु नई लीडरशिप के नेतृत्व में और ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और तेजी से विकास करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कमल हासन ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- “TVK के अध्यक्ष, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य खूब चमके। यह नई ऊंचाइयों को छुए। मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं।”








