डेस्क- AAP सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पकड़ा है. आरोप है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये की नकली GST खरीद का काम किया और विदेश से पैसे भारत में लाए.
लेकिन AAP का कहना है कि ये सब BJP की राजनीतिक साजिश है. AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला किया और कहा कि BJP जल्दी ही पंजाब से 20 साल के लिए गायब हो जाएगी.
ED ने कहा है कि संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों पर नकली GST खरीद का काम चल रहा था. आरोप ये है कि उन्होंने ऐसी कंपनियों से बिल खरीदे जो असल में थीं थीं ही नहीं. फिर इन नकली बिलों के जरिए सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी कर में छूट पाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरा आरोप ये है कि मोबाइल फोन के नाम पर 100 करोड़ रुपये की नकली खरीद दिखाई गई. फिर इन फोनों को विदेश में भेजने का दावा किया गया। असल में ये पैसे दुबई से आए गंदे पैसे थे जिन्हें भारत में वापस लाया जा रहा था. इसे ‘राउंड ट्रिप’ कहते हैं.
ED की टीमें शनिवार सुबह 7 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में अरोड़ा के घर पहुंचीं. लगभग 20 गाड़ियों में आए ED अधिकारी. 36 के लगभग CIA और स्पेशल फोर्सेज के जवान सुरक्षा के लिए तैनात थे. छापेमारी दिल्ली में दो जगहों पर भी हुई. गुरुग्राम के उद्योग विहार में हैम्पटन स्काई रियल्टी के ऑफिस पर भी छापा पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








