डेस्क- एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। चुनाव में 2-2 सीटें जीतने वाली VCK और IUML ने विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। इसी के साथ TVK के पास बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है।
TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं। इनमें विजय ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था। VCK और IUML के आ जाने से विजय के पास गठबंधन में कुल 121 विधायक हो गए हैं।
VCK के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। पार्टी के पास दो विधायक हैं। इससे पहले दिन में IUML ने TVK को समर्थन देने की खबरों को खारिज किया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोहिद्दीन ने कहा था कि पार्टी ने TVK को किसी प्रकार का समर्थन पत्र जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि IUML पूरी मजबूती के साथ DMK-नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा बनी हुई है।
इधर, टीवीके के सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद इसके विधायक रेवंत चरण की प्रतिक्रिय सामने आई है. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा “तमिलनाडु के लोगों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत हो चुकी है.
सिर्फ एक हफ्ते के भीतर जनता का शोषण करने वाले डीएमके-एआईएडीएमके और तमिलनाडु को गुलाम बनाकर उसका शोषण करने की कोशिश करने वाली बीजेपी के गठजोड़ का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोगों ने सच को समझ लिया है.अब आने वाले कम से कम 25 वर्षों तक कोई भी विरोधी गठबंधन मेरे जीवन समान भाई और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री कमांडर के करीब भी नहीं पहुंच पाएगा. स्वर्णिम कमांडर के नेतृत्व में तमिलनाडु जीत हासिल करेगा.”








