गुमला- गुमला से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ दरिंदों ने महज तीन महीने के अंदर एक स्कूली छात्रा के साथ दो बार गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, इन दरिंदों ने घटना को अंजाम देने के वक्त वीडियो भी बना लिया था.
उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराया-धमकाया गया. बाद में इन दरिंदों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने तीन महीने के भीतर दो बार उसके साथ गैंगरेप किया और इस दौरान बनाये गये आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना की परतें तब खुलीं, जब वायरल वीडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुंचा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अचानक सामने आई इस सच्चाई से परिवार स्तब्ध रह गया. पूछताछ के दौरान डरी सहमी छात्रा ने अपने साथ हुई ज्यादतियों का खुलासा किया, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी.
पीड़िता ने परिवारवालों को आरोपियों के नाम पते भी बताये. परिजनों द्वारा जांच शुरू करने पर कुछ लोगों ने मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश भी की. इसके बाद बुधवार को पीड़िता अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची.
वहां भी काफी देर तक समझौते की बातें होती रहीं. घंटों मशक्कत के बाद पीड़िता और परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोपियों में दो नाबालिग व एक बालिग बताये जा रहे है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








