डेस्क- पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 मई को विधायक दल की बैठक होगी।
प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि 9 मई को होने वाले शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के बड़े नेता और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
वहीं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा हटा दी गई। हालांकि उन्हें पहले की तरह Z-कैटेगरी सुरक्षा मिलती रहेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CM ममता बनर्जी के इस्तीफे न देने के फैसले पर बीजेपी की राज्य महासचिव और सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस्तीफा नहीं देने का सवाल ही नहीं उठता और जनता पहले ही उन्हें जवाब दे चुकी है।
चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को अब सच्चाई समझनी चाहिए और वह अब पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है और उन्हें संविधान की जानकारी होनी चाहिए।
इधर, बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हो गई है। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ बुलडोजर लेकर आया है।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। BJP ने उत्तर 24 परगना और हावड़ा में अपने दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप TMC पर लगाया। TMC ने कहा कि भाजपा समर्थकों ने कोलकाता और बीरभूम में उसके दो पार्टी सदस्यों की हत्या कर दी गई।








