डेस्क- भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) पर हमला बोला है. जीत के बाद शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी का दौर अब खत्म हो चुका है. भाजपा का अगला निशाना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं.
भवानीपुर विधानसभा सीट पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को उनके ही घर में 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि ममता का राजनीतिक निर्वासन शुरू हो गया है. वे 2021 में नंदीग्राम हारी थीं और अब भवानीपुर की जनता ने भी उन्हें खारिज कर दिया है.
शुभेंदु ने जीत के बाद उन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने पिछले 5 सालों में अपनी जान गंवायी. उन्होंने कहा कि यह जीत उन परिवारों के धैर्य की है, जिन्होंने हिंसा सहने के बावजूद भगवा झंडा नहीं छोड़ा. अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए दफन कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








