डेस्क- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल मिल गया है. बेल मिलने के बाद दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पवन खेड़ा ने बेल मिलने के बाद कहा कि यह बाबा साहेब के संविधान की जीत है.
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल पवन खेड़ा को राहत दी है,लेकिन उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी. पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर यह आरोप लगाया था कि उनके पास कई देशों के पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति हैं.
इस आरोपों के बाद विवाद शुरू हुआ और पवन खेड़ा पर एफआईआर दर्ज कराया गया, जिसमें मानहानि और फर्जी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया. इसी केस में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी, जिसमें उन्हें राहत मिल गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








