रांची- रांची के तमाड़ इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डंप करके रखे गए 700 किलो अफीम-डोडा बरामद किया है. बरामद डोडा का वजन करीब सात क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लाखों में आंकी गई है.
बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर जंगल का लाभ उठाकर डोडा का भंडारण कर रहे हैं. सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं डीएसपी ने किया.
टीम ने सुनियोजित तरीके से जंगल में छापेमारी की और गड्ढे में छिपाकर रखे गए डोडा को बरामद कर लिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र में बंगाल समेत अन्य राज्यों से अफीम और डोडा की तस्करी की जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
स्थानीय स्तर पर इतनी बड़ी बरामदगी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इलाके में नशा तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








