पटना- पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ललित भवन के पास एक नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया है. मृत बच्ची की उम्र लगभग 16 से 17 साल बताई जा रही है.
शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. प्रारंभिक जांच में बच्ची के गर्दन पर संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील करते हुए सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग कर रही है.पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके.
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








