पटना- निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। निशांत पहले दिन बेतिया-पश्चिम चंपारण के क्षेत्रों में जाएंगे। 4 मई को वाल्मीकिनगर में जंगल सफारी भी करेंगे।
उनके साथ श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद हैं। यात्रा के दौरान जदयू कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे।जदयू कार्यलय में निशांत ने कहा, “हमने इसका नाम सद्भाव यात्रा दिया है। इसका मतलब सबको साथ लेकर चलना है।”
यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने 7 सर्कुलर रोड में पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे जदयू कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शंखनाद और बिगुल बजाकर स्वागत किया। कहा- निशांत बिहार के अगले CM होंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत के रथ को फूलों से सजाया गया है। जिस रथ से निशांत यात्रा करेंगे उसमें किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं किया गया है। निशांत की कोई ब्रांडिंग नहीं की गई है। ये वही निश्चय रथ है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते थे। निशांत अपनी यात्रा के लिए पटना से रवाना हो गए।
इधर, वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में लगी लिफ्ट से ऊपर आकर निशांत ने सभी कार्यकर्ता का अभिवादन किया।
गौरतलब है, पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर लंबे समय से जदयू की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब भी कोई नई यात्रा की शुरुआत की है, वह पश्चिम चंपरण से ही की हैं. निशांत कुमार सड़क मार्ग से बेतिया पहुंचेंगे और वहां से वाल्मीकिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत कुमार के स्वागत को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले जौकटिया चौंक, बाजार समिति हरिवाटीका चौंक, बौद्ध सपूत नंदन गढ़ लौरिया, चौंतरवा, गांधीनगर चौंक, बगहा अनुमंडल कार्यालय, एसएसबी कैंप बगहा होते वाल्मीकिनगर तक पूरी तैयारी कर रखी हैं.








