दरभंगा- बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को दारोगा बताकर महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया और विश्वास में लेते हुए उससे शादी रचा ली।
मामला बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा है। आरोपी युवक ने गया पुलिस लाइन की फर्जी आईडी दिखाकर खुद को कटिहार में पदस्थापित दारोगा बताया और विश्वास जीतकर विवाह कर लिया।
कुछ समय बाद जब महिला को सच्चाई का पता चला, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पीड़िता ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी राहुल कुमार, भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव का रहने वाला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसने झूठी पहचान के आधार पर शादी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। महिला सिपाही काफी सदमें में है और अपनी ही पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








