रांची- ग्रामीण इलाकों में कारोबारियों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है. रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ अरुण और रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी सोनू उरांव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा की मदद से ईरबा गोलचक्कर के नजदीक स्थित शालीमार नर्सरी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े 2 व्यक्तियों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे.
भाग रहे व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके कंधे पर टांगे गये काले रंग के बैग से 1 देसी कट्टा, 1 मैगजीन, 2 मोबाइल, 1 राउटर, 2 सिम, 1 पावर बैंक, 4 डाटा केवल को बरामद किया है.
गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा ओरमांझी थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ-साथ हजारीबाग, रामगढ़ एवं चतरा के व्यवसायियों से धमकी देकर लेवी मांगने की बात स्वीकार की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








