गिरिडीह- गिरिडीह में गोलगप्पा खाने से 20 से अधिक बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं. बीमार बच्चों में एक की जान चली गई है. बीमार लोगों में एक युवती भी है. यह घटना मुफस्सिल थाना इलाके के बजटो-कुम्हरगढ़िया गांव की है.
बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. सदर अस्पताल आए बच्चों के परिजनों ने बताया कि गांव में गोलगप्पा बेचने आया था. इसी गोलगप्पा का सेवन बच्चों ने किया था.
गोलगप्पा खाने वाले सभी बच्चे एक एक कर बीमार पड़ने लगे. बीमार बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ. ऐसे में बच्चों को इलाज के सदर अस्पताल लाया गया. जिस बच्चे की मौत हुई है उसका नाम रंजन कुमार है. बच्चे की उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर मामले की सूचना पर डीसी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए तुरंत ही चिकित्सक के साथ एम्बुलेंस को गांव के लिए रवाना किया गया. एक एक कर लगभग डेढ़ दर्जन बीमार को अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.








