पटना- पटना में छठी क्लास की छात्रा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला है। पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए रविवार को SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, लेकिन वो अपने मंसूबे में नाकाम नहीं हुआ तो लोढ़ी (मसाला पीसने वाला सामान) से बच्ची का सिर कुचलकर मार डाला।
आरोपी ने हत्या करने के बाद दिनभर बॉडी को अपने कमरे में रखा और देर रात शव को कंबल में लपेटकर तालाब में फेंकने जा रहा था, तभी उसे पुलिस की गश्ती गाड़ी दिखी तो गली में ही फेंककर आरोपी अपने कमरे में आ गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार, 23 अप्रैल यानी बुधवार की सुबह बच्ची दूध लेकर लौट रही थी। उस वक्त आरोपी ने बच्ची को बहलाकर अपने कमरे में ले गया। फिर आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद किया तो बच्ची चिल्लाने लगी।
इसी दौरान आरोपी ने लोढ़ी से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी ने डेड बॉडी को अपने बेड के नीचे छिपा दी। फिर देर रात में शव फेंकने जा रहा था।
तभी पुलिस की गाड़ी दिखी तो वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रंजीत के कमरे से लोढ़ी, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन बरामद किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद रंजीत सबूत मिटाने में जुट गया था। कुछ सामान कूड़ेदान के आसपास फेंक भी दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस एक्टिव होकर जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची।
बच्ची का अपहरण 23 अप्रैल की सुबह हुआ और उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन 24 अप्रैल यानी गुरुवार की सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली में कंबल में लिपटी उसकी लाश मिली थी।
जांच के दौरान पुलिस को कई सुराग मिले। शव मिलने वाली जगह से करीब 200 मीटर दूर कचरे के ढेर से बच्ची की चप्पल, खून से सना फुल पैंट, रुमाल और चादर बरामद की गई।








