पलामू- झारखण्ड के कई इलाके इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. पिछले 15 दिनों से पलामू का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था. लेकिन शनिवार को पलामू में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. शनिवार को पलामू का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क किया है। साथ ही इससे बचाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
गर्मी में आग लगने की घटनाएं भी अधिक होती हैं। ऐसी घटना से बचाव के लिए अस्पतालों में फायर एवं इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियान निदेशक ने हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सदर अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, फ्लूड्स, ओआरएस पैकेट्स एवं कुलिंग ट्रीटमेंट सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
साथ ही हीट वेब केस मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी चिकित्सकों, नर्सों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने को कहा है। सभी 108 एंबुलेंस में हीट वेब आपात स्थिति में कोल्ड बैंक, आइस क्यूब, टॉवेल एवं हाइड्रोशन सपोर्ट से सुसज्जित किए जाएं।
उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक रिपोर्टिंग सिस्टम लागू करने तथा हीट वेब के दौरान आने वाले मरीजों का डाटा संकलित करने को कहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह भी कहा है कि जिले में ओआरएस वितरण केंद्रों की स्थापना की जाए, जहां आम नागरिकों को निशुल्क ओआरएस एवं हाइड्रेशन पैक उपलब्ध कराया जा सके।








