मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आयी है जहां चोर होने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी हमला किया गया.
इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है. मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसांडी निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार साह के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि राहुल अपनी बहन के घर आया हुआ था. मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह टहलने निकला, लेकिन रास्ता भटककर दूसरे टोले में पहुंच गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे चोर समझ लिया और जमकर पिटाई कर दी. गंभीर हालत में उसे पहले सरैया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे.
प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी, एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद और डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी समेत कई थानों की पुलिस ने हालात को संभाला. पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस गाड़ी पर हमला कर उसे पीटते हुए देखा जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, एक मृतक की बहन के बयान पर और दूसरी पुलिस अधिकारी के बयान पर.
अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.








