डेस्क- ,किशनगंज के पूर्व नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए पटना स्थित अपने कार्यालय में तलब किया है।
अभिषेक कुमार रंजन को EOU ने नोटिस भेजकर मंगलवार को अपना पक्ष रखने को कहा है। अभिषेक कुमार रंजन पर आय से 118 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
EOU की 5 अलग-अलग टीम ने 14 अप्रैल को अभिषेक के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। पटना, छपरा, सिलीगुड़ी और मुजफ्फरपुर में करोड़ों के बंगले और जमीन के निवेश का EOU ने छापेमारी के दौरान खुलासा किया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक कुमार रंजन पर अपने 16 साल के सेवा काल में लगभग 50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। जांच एजेंसी को संदेह है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर यह संपत्ति जुटाई है। ईओयू अब उनकी आय के स्रोतों और संपत्तियों के नेटवर्क की जांच कर रही है।
ईओयू की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अवैध संपत्ति का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
अभिषेक कुमार रंजन 2009 में बिहार पुलिस में दारोगा के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने मोतिहारी, पटना और किशनगंज जैसे जिलों में सेवाएं दीं। वर्ष 2023 में उन्हें पदोन्नत कर पुलिस निरीक्षक बनाया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आय से अधिक संपत्ति मामले में पहले विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें लाइन हाजिर किया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया था।








