पटना- नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. एनडीए जहां विपक्ष पर महिलाओं को धोखा देना का आरोप लगा रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन इसको लेकर सत्ता पक्ष पर छलने का आरोप लगा रहा है.
आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस-आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम पर पलटवार करते हुए उनकी ‘समझ और ज्ञान’ को लेकर तंज कसा.
तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन उन्हें महिला आरक्षण बिल का कोई ज्ञान नहीं है. यही कारण है कि वह कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोग महिला आरक्षण बिल का कभी भी विरोधी नहीं रहे हैं. सरकार चाहे तो 50% महिलाओं को आरक्षण दे दे, हम लोगों को कहीं से भी ऐतराज नहीं है.
आरजेडी नेता ने कहा कि असल में सरकार इस बिल की आड़ में परिसीमन करना चाहती थी, जिसका हम लोग शुरू से विरोध कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष मजबूत है, वहां पर परिसीमन के बहाने यह लोग विपक्ष को कमजोर करना चाहते थे. इसलिए तमाम विपक्षी दलों ने इसका मिलकर विरोध किया.
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो हमेशा से महिला आरक्षण के पक्षधर रहे हैं. हमारी पार्टी (राष्ट्रीय जनता दल) की तरफ से लोकसभा और विधानसभा में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया गया है, यह बात जनता भी जानती है और हमारे पास इसका प्रमाण भी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक तो 3 साल पहले पास हो गया था तो फिर राष्ट्रपति के पास एनडीए ने उसे क्यों नहीं भेजा, इसका जवाब वह देते नहीं है.
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अब बिहार की सरकार गुजरात से ही चलेगी. सम्राट चौधरी के लिए भी अधिकारी गुजरात से ही आ रहे हैं. यह बात आप समझ लीजिए दिल्ली से ही यहां की सरकार चलेगी. वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग ‘ट्रिपल सी’ से समझौता नहीं करने की बात कर रहे हैं उन्होंने ही वह समझौता किया है.








