नालंदा- नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित मुसहरी टोला से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां बच्चों के विवाद में गांव के ही 13 वर्षीय छात्र की पड़ोसी ने दोनों आंखें फोड़ दी.
मिली जानकारी अनुसार, उसके पिता होटल में मजदूरी कर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पीड़ित अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है.
परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अपने भाई के साथ खेल रहा था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली सुग्गी देवी के बेटे साहिल को खेल-खेल में आंख में हल्की चोट लग गई थी. इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि इसी रंजिश में 17 अप्रैल को पीड़ित बच्चे को अकेला पाकर उसकी भाभी सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं.
जिससे बच्चे की हालात नाज़ुक बनी हुई है. घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल बिहारशरीफ के सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
पटना में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी आंखों की रोशनी वापस आना संभव नहीं है. रविवार दोपहर जब परिजन बच्चे को लेकर गांव पहुंचे तो उसकी स्थिति देखकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.








