बोकारो- बोकारो में एक हृदयविदारक घटना हुई है जहां नहाने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक रोहन कुमार की डूबने से मौत हो गई. रोहन कुमार, चास के कैलाश नगर का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. मां की चीत्कार ने वहां उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया.
मिली जानकारी अनुसार, कैलाश नगर निवासी मुन्ना साव के बेटा रोहन कुमार रविवार सुबह करीब 11:00 बजे अपने घर से निकला था. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ रामनगर कॉलोनी स्थित पुराना बांध तालाब में नहाने गया था.
नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा. वहां मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि रोहन कुमार, अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. वह चास मेन रोड स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय का छात्र था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. कैलाश नगर और आसपास के मोहल्लों में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है.








