डेस्क- महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति ‘लटकाना, अटकाना और भटकाना’ है और उसने बिल को विफल किया.
पीएम ने इसे ‘भ्रूण हत्या’ जैसा बताते हुए विपक्ष पर नारी शक्ति के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महिलाएं इसे नहीं भूलेंगी. साथ ही, डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी।
दरअसल, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. उन्होंने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को ठहराया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
PM ने सबसे ज्यादा हमला कांग्रेस पर बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम लटकाना, अटकाना और भटकाना है. कांग्रेस इसी सिद्धांत पर काम करती है.
PM मोदी ने कहा, देश की महिलाओं ने इस पूरे घटनाक्रम को ध्यान से देखा. मुझे भी गहरा दुख हुआ जब प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी वंशवादी राजनीति करने वाली पार्टियां खुशी जाहिर करते हुए तालियां बजा रही थीं.
महिलाओं के अधिकारों को रोकने के बाद इस तरह का व्यवहार बेहद निराशाजनक था. यह सिर्फ मेज थपथपाने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह नारी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीएम ने कहा, महिलाएं बहुत कुछ सह सकती हैं.लेकिन अपमान को कभी नहीं भूलतीं. संसद में जो कुछ हुआ, उसकी छाप देश की हर महिला के मन में लंबे समय तक बनी रहेगी.
जब भी ये नेता जनता के बीच जाएंगे, महिलाओं को यह जरूर याद रहेगा कि इन्हीं लोगों ने उनके अधिकारों से जुड़े प्रस्ताव का विरोध किया और उसके गिरने पर खुशी जताई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस ईमानदार प्रयास को विफल कर दिया, जो एक तरह से ‘भ्रूण हत्या’ के समान है.
डी-लिमिटेशन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे न किसी राज्य का प्रतिनिधित्व घटेगा और न ही हिस्सेदारी कम होगी, बल्कि सभी की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी.








